Freesabmilega.com

Delhi CM Atishi Marlena Oath : दिल्ली की सबसे कम उम्र की महिला सीएम बनी आतिशी, जानिए शपथ लेने के बाद क्या कहा Click To View

दिल्ली की सबसे कम उम्र की महिला सीएम बनी आतिशी, जानिए शपथ लेने के बाद क्या कहा

Delhi Legislative Assembly | Webcast Services of National ...

Delhi CM Atishi Marlena Oath Ceremony Live Updates : आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने आज राज्य के तीसरे महिला सीएम के रूप में शपथ ली। उनके साथ गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन के अलावा कैबिनेट के नए चेहरे के रूप में सुल्तानपुर माजरा के विधायक मुकेश कुमार अहावलत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। आतिशी के शपथ ग्रहण समारोह के पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए आतिशी ने जनता से की खास अपील

दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण के बाद आतिशी ने जनता से अगले चुनाव में एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को चुनने की अपील की है।उन्होंने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल को नहीं चुना गया, तो भाजपा दिल्ली की जनता का हाल बुरा कर देगी, ना उन्हें मुफ्त बिजली मिलेगी और ना ही मुफ्त पानी। अरविंद केजरीवाल मेरे बड़े भाई हैं, गुरु हैं। उन्होंने मुझे आज इतना बड़ा मौका दिया, इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद, लेकिन यह मेरे लिए और हम सबके लिए एक बहुत भावुक क्षण है।

देश की 17वीं महिला मुख्यमंत्री बनीं आतिशी

आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और वह राष्ट्रीय राजधानी में इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाली सभी तीन महिलाओं में सबसे कम उम्र की हैं। वह स्वतंत्र भारत में मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होने वाली 17वीं महिला भी बन गयी हैं। वैसे वरिष्ठ आप नेता आतिशी का मुख्यमंत्री के रूप में संक्षिप्त कार्यकाल होगा क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव फरवरी में होने वाले हैं।

भाजपा नेता अपर्णा यादव ने दिल्ली की नई सीएम आतिशी को सलाह

आतिशी के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भाजपा नेता अपर्णा यादव ने कहा कि मैं उन्हें बधाई देती हूं, समय बहुत कम है, दिल्ली चुनाव में बहुत कम समय बचा है। इससे पहले वे दिल्ली सरकार में जल मंत्री थीं, लेकिन दिल्ली में यमुना की हालत किसी से छिपी नहीं है। मुख्यमंत्री के तौर पर वो क्या करेंगी ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन मुझे लगता है कि आने वाले चुनाव में दिल्ली की जनता तय करेगी कि उन्हें किसे सत्ता देनी है। मैं उनसे सिर्फ इतना कहूंगी कि अच्छा काम करें।

आतिशी दिल्ली की नई सीएम बन गई हैं। उनके साथ आज पांच कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली। जिसके बाद अब आतिशी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा भी कर लिया गया है।

‘ये डमी सरकार है’, आतिशी के दिल्ली के सीएम पद की शपथ लेते ही विजेंद्र गुप्ता ने साधा

सौरभ भारद्वाज ने ली दिल्ली के सीएम आतिशी के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी और AAP नेता ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात की।

‘ये डमी सरकार है’, आतिशी के दिल्ली के सीएम पद की शपथ लेते ही विजेंद्र गुप्ता ने साधा निशाना

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने AAP नेता आतिशी के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर कहा कि यह डमी सरकार है, डमी मुख्यमंत्री है, ये सरकार रिमोट से चलेगी। अरविंद केजरीवाल कैसे मुख्यमंत्री रह सकते थे क्योंकि वो अपराधी हैं। उन्हें दिल्ली की जनता को पिछले 6-8 महीने का हिसाब देना चाहिए और अगले 3 महीने तक दिल्ली में जो सरकार चलेगी वह रिमोट से चलेगी।

आतिशी की शपथ में भाग लेने राजभवन के लिए निकले अरविंद केजरीवाल

आतिशी मार्लेना की शपथ में भाग लेने के लिए पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल राजभवन के लिए निकले हैं। आतिशी कुछ देर में शपथ लेने वाली हैं। वो दिल्ली की तीसरी महिला सीएम होंगी। आतिशी के साथ 5 मंत्री भी शपथ लेंगे।

सबसे कम उम्र की दिल्ली सीएम होंगी आतिशी, तीसरी महिला मुख्यमंत्री

आतिशी आज शाम राज निवास में शपथ लेने के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। अन्य दो भाजपा से सुषमा स्वराज और कांग्रेस से शीला दीक्षित रहीं। आतिशी ने कहा था कि दिल्ली की पार्टी और लोगों के लिए यह एक भावनात्मक क्षण है। साथ ही, लोग केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। और, जब तक चुनाव नहीं होता और हम नई सरकार के लिए दावा नहीं करते, मैं दिल्ली की देखभाल करूंगी।

सबसे ज्यादा मंत्रालयों वाली सीएम होंगी आतिशी

शिक्षा और लोक निर्माण विभागों से शुरू होकर, आतिशी को मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल की दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तारी के बाद सबसे अधिक सरकारी विभागों (13 से अधिक) का प्रभार सौंपा गया था। ये उनके पोर्टफोलियो हैं- वित्त, राजस्व, योजना, महिला और बाल विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, पर्यटन, कला, संस्कृति और भाषा, लोक निर्माण विभाग, बिजली और जनसंपर्क विभाग, सेवा और सतर्कता विभाग।

शपथ लेने के बाद आज शाम मिल जाएगा सरकारी बंगला

दिल्ली की नई सीएम आतिशी पद और गोपनियता की शपथ लेने के बाद आज शाम सिविल लाइंस के फ्लैगस्टाफ रोड स्थित घर में रहने चली जाएंगी। वर्तमान में यह निवास वर्तमान में अरविंद केजरीवाल के कब्जे में है। सीएम के आधिकारिक निवास को 2020-21 में पुनर्निर्मित किया गया था और भाजपा के “अत्यधिक व्यय” और मानदंडों के उल्लंघन के आरोपों के बाद यह विवादों के केंद्र में रहा है। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि यह घर केवल केजरीवाल के लिए नहीं बल्कि हर अगले मुख्यमंत्री के लिए था। आतिशी के शपथ लेने के बाद उन्हें Z सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी।

सीएम हाउस में जमे रहने की चाहत तो नहीं: कांग्रेस

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल के लिए बोलते हैं कि वो शीशमहल और सुरक्षा छोड़कर आम आदमी की तरह जनता के बीच रहेंगे और शुक्रवार को राघव चड्ढा अपनी पार्टी के कन्वीनर होने के नाते केजरीवाल के लिए सेंट्रल दिल्ली में सरकारी आवास की मांग कर रहे हैं। शायद ‘आप’ के नेता लक्ष्यहीन उद्देश्य के कारण प्रतिदिन अपने वक्तव्यों को बदलकर बोल रहे हैं। कहीं केजरीवाल शीशमहल को 15 दिनों में खाली करने के निर्णय से पीछे तो नहीं हट रहे? देवेंद्र यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय पार्टियों के अध्यक्षों को आवास आवंटित नहीं करती बल्कि राष्ट्रीय पार्टी को कार्यालय के लिए बंगला आवंटित करती है। आम आदमी पार्टी द्वारा केजरीवाल के लिए सरकारी आवास की मांग करना गैर संवैधानिक है, जिसका लोकतंत्र में कोई प्रावधान नहीं है।

48 घंटे में ही ‘आप’ नेताओं की सोच बदल गई : बीजेपी

आप नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बयानों पर दिल्ली बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि पार्टी नेता सीएम बंगले को लेकर कई दिनों से लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। कभी कोई आम आदमी पार्टी का नेता यह कहता है कि केजरीवाल आम आदमी की तरह जीवन बसर करेंगे, तो कभी कोई कहता है कि सीएम को बंगला दे दो। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि राघव चड्ढा अब केजरीवाल के लिए बंगले की मांग कर रहे हैं। कपूर ने कहा की पार्टी के सांसद संजय सिंह एक दिन पहले अरविंद केजरीवाल के सत्ता त्याग, बंगला त्याग, सुविधाओं का त्याग कर आम आदमी बनने की बात कह रहे थे। 48 घंटे में ही आप नेताओं की सोच बदल गई और अब पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव केजरीवाल के लिए बंगले की मांग कर रहे हैं।

आतिशी के शपथग्रहण के बाद 26-27 को दिल्ली का विधानसभा सत्र

आतिशी आज शाम 4:30 बजे दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले लेंगी। इसके करीब एक हफ्ते बाद आतिशी दिल्ली विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेंगी। इसके लिए 26-27 सितंबर तारीख चुनी गई है। बता दें कि दिल्ली का विधानसभा सत्र अगले साल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। आप की मांग है कि दिल्ली के चुनाव नवंबर में ही करा लिए जाएं।

बीते रविवार को अरविंद केजरीवाल ने दिया था इस्तीफा

अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। केजरीवाल ने कहा था कि वह अब तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे, जब तक दिल्ली की जनता उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र नहीं देती। इस ऐलान के बाद केजरीवाल ने एलजी से मुलाकात कर पद से इस्तीफा दे दिया था। वर्तमान में आतिशी वित्त, शिक्षा एवं पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) समेत कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली की आबकारी नीति और शहर में सड़कों की मरम्मत को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखा।

दिल्ली कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद आप नेता कैलाश गहलोत ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के तौर पर अरविंद केजरीवाल का मार्गदर्शन हमेशा बना रहेगा। हमारा एकमात्र लक्ष्य पहले की तरह दिल्ली के लोगों के लिए काम करना और अरविंद केजरीवाल को वापस लाना है।

Source:-NBT Hindi and Online

Exit mobile version