lipkart big billion days sale 2024 : फ्लिपकार्ट की फेस्टिवल सेल का इंतजार खत्म हो चुका है। यह सेल साल में एक बार आती है, जिसमें सबसे कम कीमत में स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन, फ्रिज समेत इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट को खरीदा जा सकता है। इस सेल की शुरुआत 27 सितंबर से शुरू हो रही है।
हाइलाइट्स
- 27 सितंबर शुरू होगी सेल
- 2 अक्टूबर तक जारी रहेगी सेल
- VIP और Plus मेंबर के लिए 26 सितंबर से सेल शुरू
- फ्लिपकार्ट की फेस्टिवल सेल फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज 2024 का ऐलान हो गया है। इसकी शुरुआत 27 सितंबर 2024 से हो रही है। सेल का लुत्फ 6 अक्टूबर 2024 तक उठा पाएंगे। वही फ्लिपकार्ट प्लस और फ्लिपकार्ट वीआईपी मेंबर सेल का लुत्फ 26 सितंबर 2024 से उठा पाएंगे। बिग बिलियन डेज 2024 में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर शानदार डिस्काउंट और डील्स ऑफर की जा रही हैं। फ्लिपकार्ट ने देशभर में बिग बिलियन डेज 2024 के लिए करीब 1 लाख नए कर्मचारियों की तैनाती की है।
इन स्मार्टफोन पर मिलेगी तगड़ी छूट
टीजर रिपोर्ट के मुताबिक BBD सेल में ग्राहक iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को सबसे कम कीमत में खरीद पाएंगे। इसी तरह एंड्रॉइड डिवाइस जैसे Samsung Galaxy S23, google pixel 9 और Samsung Galaxy S24 Ultra, Motorola Edge 50 Pro को छूट के सबसे सस्ते में खरीद पाएंगे। बता दें कि आने वाले दिनों में फ्लिपकार्ट की ओर से स्मार्टफोन, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर डील्स और डिस्काउंट का ऐलान किया जाएगा।
उठा पाएंगे कैशबैक एक्सचेंज ऑफर का लुत्फ
फ्लिपकार्ट सेल के लिए एचडीएफसी बैंक कार्ड पर 10 फीसद छूट दिया जाएगा। वही फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 फीसद अनलिमिटेड कैशबैक ऑफर का लुत्फ उठा पाएंगे। साथ ही इंस्टैंट डिस्काउंट और डील्स हासिल कर पाएंगे। ग्राहक फ्लिपकार्ट यूपीआई पर डेली कैशबैक हासिल कर पाएंगे।
फ्लिपकार्ट प्लस और वीआईपी यूजर्स के लिए शानदार मौका
फ्लिपकार्ट प्लस और वीआईपी लॉयल्टी प्रोग्राम का ऐलान किया गया है। इसमें ग्राहक अपने फेवरिट प्रोडक्ट को सबसे पहले खरीद पाएंगे। मतलब आप यूजर्स के मुकाबले प्लस और वीआईपी यूजर्स 24 घंटे पहले अपने पसंदीदा प्रोडक्ट को खरीद पाएंगे।
10 हजार रुपये की छूट का उठाएं लुत्फ
अर्ली एक्सेस डे पर प्लस और वीआईपी मेंबर को हर मिनट रिफंड का ऑफर दिया जाएगा। इसकी अधिकतम लिमिट 10 हजार रुपये होगी। वीआईपी मेंबर1000 सुपर क्वाइन का लुत्फ उठा पाएंगे। ग्राहक होम एप्लायंसेस, इलेक्ट्रॉनिक पर बेस्ट डील और डिस्काउंट हासिल कर पाएंगे।
पैसों का कर लें इंतजाम
BBD सेल में पहले आओ, पहले पाओ स्कीम लागू होगी। ऐसे में अगर आप सस्ते में इलेक्ट्राॉनिक प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं, तो आपको अभी से पैसों का इंतजाम कर लेना चाहिए।
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर इस महीने के आखिर में Great Indian Festival Sale 2024 शुरू हो रही है। इस सेल का फायदा प्राइम मेंबर्स को बाकियों से पहले दिया जाएगा।
Amazon Upcoming Sale 2024 (New List)
अमेज़न सेल | तारीख |
---|---|
अमेज़न ग्रेट रिपब्लिक डे सेल | 15-18 जनवरी 2024 |
ग्रैंड गेमिंग डेज | 28-30 जनवरी 2024 |
अमेज़न फैब फ़ोन फेस्ट | 22-25 फरवरी 2024 |
सुपर वैल्यू डेज | 1-7 मार्च 2024 |
Xiaomi फैन डेज | 3-6 मार्च 2024 |
अमेज़न मेगा होम समर सेल | 4-7 मार्च 2024 |
अमेज़न होली सेल | 22-26 मार्च 2024 |
अमेज़न विमेंस डेज सेल | 5-8 मार्च 2024 |
अमेज़न बैसाखी सेल | 12-14 अप्रैल 2024 |
अमेज़न समर सेल | 4-8 मई 2024 |
अमेज़न ग्रेट इंडियन समर सेल | 13-16 मई 2024 |
Presto ब्रांड डेज | 10-11 जून 2024 |
मेगा इलेक्ट्रॉनिक डेज | 11-18 जून 2024 |
अमेज़न फादर्स डे सेल | 10-19 जून 2024 |
अमेज़न प्राइम डे सेल | 20-21 जुलाई 2024 |
अमेज़न ब्यूटी सेल | 25-29 जुलाई 2024 |
अमेज़न फ्रीडम फेस्टिवल सेल | 6-12 अगस्त 2024 |
अमेज़न दशहरा सेल | 14-18 अक्टूबर 2024 |
अमेज़न दिवाली सेल | 4-10 नवंबर 2024 |
अमेज़न ब्लैक फ्राइडे सेल | 22-25 नवंबर 2024 |
अमेज़न क्रिसमस एंड न्यू ईयर सेल | 18-25 दिसंबर 2024 |
अमेज़न ईयर एन्ड सेल | 28-31 दिसंबर 2024 |

बेस्ट ऑनलाइन शॉपिंग क्रेडिट कार्ड | |||
क्रेडिट कार्ड | वार्षिक फीस* | किन खर्चों पर सबसे ज़्यादा रिवॉर्ड देता है | विशेषता |
कैशबैक SBI कार्ड | ₹999 | कोई विशिष्ट ब्रांड नहीं | ऑनलाइन व ऑफलाइन खर्च पर कैशबैक |
YES बैंक पैसाबाज़ार पैसासेव क्रेडिट कार्ड | ₹499 | कोई विशिष्ट ब्रांड नहीं | ऑनलाइन शापिंग पर कैशबैक |
अमेज़न पे ICICI क्रेडिट कार्ड | शून्य | अमेज़न | अमेज़न पर शॉपिंग करने पर 5% कैशबैक |
एक्सिस बैंक ऐस क्रेडिट कार्ड | ₹499 | Swiggy, जोमैटो और ओला | गूगल-पे के माध्यम से बिल भुगतान, डीटीएच और मोबाइल रिचार्ज पर 5% कैशबैक |
HDFC मिलेनिया क्रेडिट कार्ड | ₹1000 | अमेज़न, फ्लिपकार्ट, Payzapp, स्मार्टबाय, आदि | अमेज़न, फ्लिपकार्ट, Payzapp, स्मार्टबाय पर 5% कैशबैक |
HDFC मनीबैक+ क्रेडिट कार्ड | ₹500 | अमेज़न, फ्लिपकार्ट, स्विगी, बिगबास्केट | अमेज़न, फ्लिपकार्ट, स्विगी आदि पर 10X रिवॉर्ड पॉइंट |
फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड | ₹500 | फ्लिपकार्ट, स्विगी, PVR, ऊबर आदि | फ्लिपकार्ट, और क्लेयरट्रिप पर 5% कैशबैक |
HSBC लाइव+ क्रेडिट कार्ड | ₹999 | कोई विशिष्ट ब्रांड नहीं | ऑनलाइन खर्च पर 10% कैशबैक |
अमेरिकन एक्सप्रेस स्मार्टअर्न क्रेडिट कार्ड | ₹495 | फ्लिपकार्ट और उबर | ऑनलाइन खर्च पर 10X तक मेंबरशिप पॉइंट |
SBI सिंपलीक्लिक क्रेडिट कार्ड | ₹499 | अमेज़न, बुकमाय-शो, क्लियरट्रिप, लेंस कार्ट, Netmeds, UrbanClap, आदि | ऑनलाइन खर्च पर 10X रिवॉर्ड पॉइंट |
एक्सिस बैंक नियो क्रेडिट कार्ड | ₹ 250 | मिंत्रा, बुकमाय-शो | ऑनलाइन शॉपिंग, रिचार्ज और मूवी टिकट पर 10% की छूट |
*जीएसटी अतिरिक्त लागू होगा
ऑनलाइन शॉपिंग के लिए बेस्ट क्रेडिट कार्ड
1. कैशबैक एसबीआई कार्ड
ज्वॉइनिंग फीस- 999 रु.
वार्षिक फीस- 999 रु.
कैशबैक एसबीआई कार्ड बाज़ार में उपलब्ध बेस्ट ऑनलाइन शॉपिंग क्रेडिट कार्डों में से एक है। यह क्रेडिट कार्ड न सिर्फ ऑनलाइन बल्कि ऑफलाइन ट्रांजेक्शन पर भी कैशबैक प्रदान करता है। आप बिना किसी व्यापारी प्रतिबंध के सभी ऑनलाइन खरीदारी पर 5% कैशबैक और अन्य खरीदारी पर 1% कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्य विशेषताएं और लाभ
- बिना मर्चेंट रिस्टेक्शन के सभी ऑनलाइन खर्चों पर 5% कैशबैक प्राप्त करें
- सभी ऑफलाइन ट्रांजेक्शन पर 1% कैशबैक प्राप्त करें
- देश के किसी भी पेट्रोल पम्प पर 500-3000 रु. के बीच ट्रांजेक्शन करने पर 1% फ्यूल सरचार्ज में छूट प्राप्त करें
- कार्ड लिए हुए साल में 2 लाख रु. तक खर्च करने पर वार्षिक फीस माफ
ये भी पढ़ें:यात्रा के लिए बेस्ट ट्रेवल क्रेडिट कार्ड
2. यस बैंक पैसाबाज़ार पैसासेव क्रेडिट कार्ड
ज्वॉइनिंग फीस- शून्य
वार्षिक फीस- 499 रु.
यस बैंक पैसाबाजार पैसासेव क्रेडिट कार्ड एक को-ब्रांडेड कैशबैक कार्ड है, जो ऑनलाइन कार्ड लेनदेन पर वैल्यू-बैक प्रदान करता है। कार्ड की ज्वॉइनिंग फीस ज़ीरो है और नाम मात्र का वार्षिक फीस, जो माफ भी हो सकती है। अगर आप कम खर्च करते हैं तब भी। यह कार्ड आपको ऑनलाइन शॉपिंग के साथ-साथ दूसरे ऑफलाइन खर्चों पर भी बचत करने का मौका देता है। कार्ड के फायदे निम्नलिखित प्रकार है:
मुख्य विशेषताएं और लाभ
- हर बार 200 रु.ऑनलाइन खर्च करने पर 3% कैशबैक यानी 6 कैशबैक प्वॉइंट।
- अन्य कैटेगरी पर 200 रु. खर्च करने पर अनलिमिटेड 1.5% कैशबैक यानी 3 कैशबैक पॉइंट
- 1 कैशबैक पॉइंट = 1 रु. (शून्य रिडम्पशन फीस)
- साल में 1.2 लाख खर्च करने पर वार्षिक फीस माफ
- फ्यूल पर 500-3000 रु. खर्च करने पर 1% फ्यूल सरचार्ज छूट प्राप्त करें (एक माह में अधिकतम 250 रु.
3. Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड
ज्वॉइंनिग फीस- शून्य
वार्षिक फीस- शून्य
यदि आप अमेजन पे ICICI क्रेडिट कार्ड को प्राप्त करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको अमेज़न प्राइम मेंबरशिप भी खरीदनी चाहिए क्योंकि प्राइम मेंबर्स को अमेज़न की खरीदारी पर 2% अधिक कैशबैक मिलता है। साथ ही, जब आप Amazon Pay को भुगतान के लिए उपयोग करते हैं, तो आप 100+ Amazon Pay पार्टनर मर्चेंट पर 2% का कैशबैक कमा सकते हैं। अन्य सभी ट्रांजेक्शन पर आपको 1% कैशबैक मिलता है।
मुख्य विशेषताएं और लाभ
- लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड
- प्राइम ग्राहकों के लिए 5% कैशबैक जब वे Amazon पर खरीदारी करते हैं
- Amazon के खर्च के लिए नॉन-प्राइम सदस्यों के लिए 3% कैशबैक
- Amazon के 100+ पार्टनर मर्चेंट पर 2% कैशबैक
- अन्य सभी ट्रांजेक्शन पर 1% कैशबैक
- ICICI बैंक के पार्टनर रेस्टोरेंट में 15% की छूट
- सभी पेट्रोल पंपों पर 1% फ्यूल सरचार्ज छूट
Amazon Pay ICICI Card निश्चित रूप से भारत में बेस्ट ऑनलाइन शॉपिंग क्रेडिट कार्ड्स में से एक है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अमेज़ॅन खुद सबसे लोकप्रिय प्लेटफार्मों में से एक है और फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर स्टेशनरी और किराने के सामान तक में डील करता है। आपको जो कुछ भी चाहिए, आप अमेज़न पर मिल सकते हैं और यदि आप इस क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं, तो आपको अच्छे रिवॉर्ड प्रदान करता है। हालांकि, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड की तुलना में अमेज़न कार्ड पर कैशबैक रेट 1% है। यह सच है कि यदि आप अपनी अधिकांश ऑनलाइन खरीदारी की ज़रूरतों के लिए Amazon का उपयोग करते हैं तो कार्ड अधिक फायदेमंद साबित होगा, लेकिन आजीवन मुफ़्त होने के कारण, इसे रखने में कोई नुकसान नहीं है।
4. एक्सिस बैंक ऐस क्रेडिट कार्ड
ज्वॉइनिंग फीस- 499 रु.
वार्षिक फीस- 499 रु.
एक्सिस बैंक ऐस क्रेडिट कार्ड भारत में सबसे अच्छे कैशबैक क्रेडिट कार्डों में से एक है। यह Google Pay के माध्यम से बिल भुगतान, डीटीएच और मोबाइल रिचार्ज पर 5% कैशबैक और Swiggy, Zomato और Ola पर 4% तक व सभी ट्रांजेक्शन में 2% का अधिकतम कैशबैक प्रदान करता है। कार्ड 499 रु. की वार्षिक फीस पर उपलब्ध है। यह कार्ड साधारण लाभ और अधिक कैशबैक रेट की तलाश करने वाले लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है।
हालाँकि, यदि आप Amazon, Flipkart या Paytm जैसे किसी विशेष ब्रांड के प्रति वफादार हैं, तो उनके को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड प्राप्त करना उचित होगा। उदाहरण के लिए, अमेज़ॅन पे ICICI क्रेडिट कार्ड Amazon Prime ग्राहकों को अमेज़ॅन से सभी खरीद पर 5% कैशबैक और नॉन-प्राइम ग्राहकों को 3% कैशबैक प्रदान करता है। इसी तरह, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड फ्लिपकार्ट, Myntra और 2GUD पर 5% कैशबैक के साथ-साथ MakeMyTrip, Goibibo और Uber जैसे चुनिंदा पार्टनर्स पर 4% कैशबैक देता है। संक्षेप में, यदि आप कम फीस और बेहतर रिवॉर्ड वाले क्रेडिट कार्ड की तलाश में हैं, तो यह कार्ड आपके लिए सही विकल्प हो सकता है।
मुख्य विशेषताएं और लाभ
- Google Pay से किए गए प्रत्येक बिल भुगतान, DTH रिचार्ज और मोबाइल रिचार्ज पर 5% कैशबैक
- Swiggy, ओला और जोमैटो पर 4% कैशबैक
- अन्य सभी खर्चों पर 2% कैशबैक
- कोई अधिकतम लिमिट या अधिकतम कैशबैक अर्जित नहीं किया गया
- एक वर्ष में 4 डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस
- 4,000+ पार्टनर रेस्टोरेंट में 20% तक की छूट
- सभी फ्यूल स्टेशनों पर 1% फ्यूल सरचार्ज डिस्काउंट
ये भी पढ़े: उन लोगों के लिए बेस्ट क्रेडिट कार्ड जिनकी आय ₹ 1 लाख से ज़्यादा है
5. HDFC मिलेनिया क्रेडिट कार्ड
ज्वॉइनिंग फीस- 1000 रु.
वार्षिक फीस- 1000 रु.
HDFC Millennia Credit Card विशेष रूप से उन ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जो ऑनलाइन खरीदारी करना पसंद करते हैं और अपने खर्च पर रिवॉर्ड प्राप्त करना चाहते हैं। कार्ड ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए 5% कैशबैक और सभी ऑफ़लाइन खर्चों पर 1% कैशबैक प्रदान करता है। यह 1000 रु. की वार्षिक फीस के साथ आता है। जिससे आपकी जेब पर थोड़ा भारी पड़ सकता है। हालांकि, जब इसके विशेष लाभों के साथ तुलना की जाती है, तो फीस उचित प्रतीत होती है।
मुख्य विशेषताएं और लाभ
- मेम्बरशिप फीस के भुगतान पर 1,000 रिवॉर्ड पॉइंट
- प्रत्येक कैलेंडर तिमाही में कम से कम ₹ 1 लाख खर्च करने पर ₹ 1,000 का गिफ्ट वाउचर.
- Amazon और Flipkart के माध्यम से खरीदारी पर 5% कैशबैक, PayZapp और SmartBuy के माध्यम से खरीदारी पर फ्लाइट और होटल बुकिंग
- सभी ऑनलाइन शॉपिंग पर 2.5% कैशबैक
- सभी ऑफ़लाइन खर्चों और वॉलेट पुनः लोड पर 1% कैशबैक
- प्रति कैलेंडर वर्ष 8 घरेलू लाउंज एक्सेस (एक तिमाही में 2)
यह कार्ड उन लोगों के लिए सबसे उपयुक्त है जो फ्लिपकार्ट और अमेज़न से ज़्यादा खरीदारी करते हैं। लेकिन चूंकि अन्य ऑनलाइन खर्च भी आपको 2.5% कैशबैक देते हैं, यह इतना बुरा विकल्प नहीं है यदि आप अमेज़ॅन और फ्लिपकार्ट के अलावा भी कहीं और से खरीदारी करना चाहते हैं। हालांकि, इनमें से किसी भी कैटेगरी पर कैशबैक बेनिफिट पाने के लिए आपको मिनिमम ट्रांजैक्शन लिमिट पूरी करनी होगी। एक्सिस ऐस और एक्सिस फ्लिपकार्ट जैसे कम शुल्क वाले कार्ड बिना किसी न्यूनतम खर्च की शर्त के सीधे अनलिमिटेड कैशबैक प्रदान करते हैं। इसलिए, आपको HDFC मिलेनिया तभी लेना चाहिए जब आप बड़ा खर्च करने के बारे में सुनिश्चित हों, तभी आप इसका अधिकतम लाभ उठा पाएंगे।
6. एचडीएफसी मनीबैक+ क्रेडिट कार्ड
ज्वॉइनिंग फीस- 500 रु.
वार्षिक फीस- 500 रु.
एचडीएफसी मनीबैक+ क्रेडिट कार्ड HDFC MoneyBack Credit Card का ही अपग्रेटेड वर्जन है। जो कैश पॉइंट के रुप में लाभ प्रदान करता है, जिसे 1:1 अनुपात पर कैशबैक के बदले रिडिम कर सकते हैं। इसके अलावा कार्डधारक चुनिंदा ब्रांडों पर 10X रिवॉर्ड पॉइंट और ईएमआई खर्च पर 5X रिवॉर्ड पॉइंट प्राप्त कर सकते हैं। कार्ड की कुछ प्रमुख विशेषताएं और लाभ नीचे बताए गए हैं जो इसे ऑनलाइन शॉपिंग के लिए सबसे अच्छे क्रेडिट कार्ड में से एक बनाते हैं:
मुख्य विशेषताएं और लाभ
- फ्लिपकार्ड, अमेजॉन, स्विगी, रिलायंस स्मार्ट सुपरस्टोर और बिग बास्केट से खरीदारी करने पर 10X रिवॉर्ड पॉइंट प्राप्त करें
- व्यापारी के स्थानों पर EMI खर्च पर 5X कैश पॉइंट
- हर बार अन्य कैटेगरी पर 150 रु. खर्च करने पर 2 कैश पॉइंट पाएं
- ज्वॉइनिंग फीस का भुगतान करने के बाद कार्ड एक्टिवेट करने पर 500 कैशपाइंट पाएं
- एक साल में एक निर्धारित सीमा (माइल्सटोन बेनिफिट) तक खर्च करने पर 20,000 तक का गिफ्ट वाउचर मिलेगा
- किसी भी पेट्रोल पंप पर 400- 5,000 रु. खर्च करने पर 1% फ्यूल सरचार्ज (अधिकतम 250 रु.) छूट मिलेगा
7. फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड
ज्वॉइनिंग फीस- 500 रु.
वार्षक फीस- 500 रु.
Flipkart Axis Bank Credit card कैशबैक के लिए सबसे उपयुक्त है, खासकर उन व्यक्तियों के लिए जो फ्लिपकार्ट से ज्याद खरीदारी करते हैं। यह भारत में सबसे अच्छे कैशबैक क्रेडिट कार्डों में से एक है जो आपके सभी खर्चों पर 1.5% फ्लैट कैशबैक ऑफर करता है जो एक्सिस बैंक ऐस कार्ड के बाद बाज़ार में दूसरी सबसे बड़ी फ्लैट कैशबैक रेट है जो 2% कैशबैक प्रदान करता है। आपको Flipkart, Myntra और 2GUD पर 5% कैशबैक और Flipkart के पार्टनर मर्चेंट जैसे Cure.fit, Swiggy, PVR और Uber पर 4% तक कैशबैक मिलेगा। एंट्री-लेवल कार्ड होने के बावजूद, इस कार्ड पर मिलने वाले लाभों का सेट इसके वार्षिक फीस से बड़े अंतर से अधिक है।
मुख्य विशेषताएं और लाभ
- Flipkart, Myntra, और 2GUD पर 5% कैशबैक
- Cure.fit, Swiggy, PVR और Uber पर 4% कैशबैक
- अन्य श्रेणियों पर 1.5% कैशबैक
- फ्लिपकार्ट, गाना, मिंत्रा, प्लम गुडनेस और द फाई लाइफ से जुड़ने और एक्टिव होने के ₹ 2,900 मूल्य के लाभ
- हर साल 4 कॉम्प्लीमेंट्री डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस
- KFC, TGIF, Berco’s आदि सहित 4,000+ पार्टनर रेस्टोरेंट में 20% तक की छूट
- ₹ 400 से ₹ 4,000 ट्रांजेक्शन के लिए 1% फ्यूल सरचार्ज डिस्काउंट
इसका सबसे अच्छा हिस्सा यह है कि फ्लिपकार्ट के पार्टनर मर्चेंट काफी समझदार हैं और आपको फैशन (Myntra), ट्रैवल (Uber), फिटनेस (Cure.fit), मूवीज (PVR) और शॉपिंग (Flipkart) पर बचत करने की सुविधा देता है। इसलिए, विभिन्न श्रेणियों में लाभ की तलाश करने वाले किसी व्यक्ति के लिए, फ्लिपकार्ट एक्सिस कार्ड शीर्ष विकल्पों में से एक होना चाहिए। लेकिन अच्छा कैशबैक रेट केवल इन वेबसाइटों तक ही सीमित है, अन्य सभी खर्चों पर आपको 1.5% फ्लैट कैशबैक मिलता है।
Credit:-Hindustan Hindi,NBT,Paisa Bazaar
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Welcome for your comments Subscribe for more updates.