Site icon Freesabmilega.com

HNB University गढ़वाल विश्वविद्यालय के नए अधिशासी अभियंता सुयाल ने संभाला कार्यभार

श्री सुयाल ने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक तथा एमबीए की शैक्षणिक योग्यता प्राप्त की है।

श्रीनगर (गढ़वाल), 9 अक्टूबर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त अधिशासी अभियंता (ईई) अरविंद मोहन सुयाल ने विश्वविद्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में निर्माण एवं तकनीकी कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी अब नवनियुक्त अधिशासी अभियंता अरविंद मोहन सुयाल संभालेंगे। श्री सुयाल इससे पूर्व वर्ष 2017 से केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत थे। अरविंद मोहन सुयाल को निर्माण कार्यों और तकनीकी क्षेत्र का अनुभव प्राप्त है। उनकी नियुक्ति को विश्वविद्यालय के अभियंत्रण संबंधी कार्यों के संचालन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।उनकी नियुक्ति को विश्वविद्यालय के अभियंत्रण संबंधी कार्यों के संचालन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वविद्यालय परिसर में भवनों के निर्माण,अनुरक्षण,तकनीकी व्यवस्थाओं तथा विभिन्न विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में अधिशासी अभियंता की भूमिका अहम होती है। ऐसे में उनके अनुभव और तकनीकी पृष्ठभूमि से विश्वविद्यालय के अभियंत्रण विभाग को लाभ मिलने की उम्मीद है। विभिन्न संस्थानों में कार्य करने के दौरान उन्होंने तकनीकी एवं अभियंत्रण संबंधी कार्यों का अनुभव प्राप्त किया। सुयाल ने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक के साथ-साथ प्रबंधन विषय में एमबीए की शैक्षणिक योग्यता भी हासिल की है। तकनीकी शिक्षा के साथ प्रबंधन की समझ उन्हें अभियंत्रण संबंधी कार्यों के नियोजन,समन्वय और क्रियान्वयन में उपयोगी साबित हो सकती है। उनकी पहली नियुक्ति वर्ष 2011 में अवर अभियंता (जेई) के पद पर हुई थी। इससे पहले वह जेपी ग्रुप में परियोजना अभियंता के रूप में कार्य कर चुके हैं। श्री सुयाल ने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक तथा एमबीए की शैक्षणिक योग्यता प्राप्त की है।गढ़वाल विश्वविद्यालय उत्तराखंड का एक प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थान है। यहां शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं का विकास,भवनों का रखरखाव और परिसर की तकनीकी व्यवस्थाओं का सुचारु संचालन भी महत्वपूर्ण है। ऐसे में अधिशासी अभियंता के रूप में अरविंद मोहन सुयाल के सामने विश्वविद्यालय की निर्माण एवं तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यों को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी। उल्लेखनीय है कि अधिशासी अभियंता के पद पर नियुक्ति के लिए गत 18 अगस्त को चयन समिति की बैठक आयोजित की गई थी। विश्वविद्यालय में अधिशासी अभियंता का कार्यभार ग्रहण करने पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं इंजीनियरिंग विंग के कर्मचारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. वाई.पी. रैवानी, डीन नियुक्ति एवं प्रोन्नति प्रो. एम.एस. पंवार सहित इंजीनियरिंग विंग के सभी कर्मचारी ने उन्हें बधाइयां व शुभकामनायें दी।

Exit mobile version