130 करोड़ रुपये की लागत से स्वदेशी रूप से विकसित किए गए इन सुपरकंप्यूटरों को कई वैज्ञानिक विषयों में अग्रणी अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए पुणे, दिल्ली और कोलकाता में तैनात किया गया है।
Param Rudra Super Computer: भारत आज टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से ग्रोथ कर रहा है। इस दिशा में आज देश ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को सुपर कंप्यूटर समर्पित किए। इन सुपर कंप्यूटर का नाम ‘परम रुद्र’ रखा गया है। कहने को तो ये एक कंप्यूटर ही हैं लेकिन ये सामान्य कंप्यूटर से पूरी तरह से अलग हैं। पीएम मोदी ने आज शाम 5.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन 3 सुपर कंप्यूटर समर्पित किए।
देश को मिले ये 3 परम रुद्र सुपर कंप्यूटर पर्यावरण, जलवायु समेत दूसरे कई सारे क्षेत्रों में बड़े मददगार साबित होने वाले हैं। सुपर कंप्यूटर सामान्य कंप्यूटर से हजारों गुना तेज काम करते हैं। देश को मिले इन तीनों सुपर कंप्यूटर की ताकत और परफॉर्मेंस का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जो काम सामान्य कंप्यूटर 500 साल में कर सकते हैं वही काम ये परम रुद्र सुपर कंप्यूटर मिनटों में कर सकते हैं।
हजारों कंप्यूटर्स का काम करेगा परम रुद्र
आपको बता दें कि ये परम रुद्र सुपर कंप्यूटर एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में डेटा को प्रॉसेस कर सकते हैं जितना कई सारे साधारण कंप्यूटर मिलकर भी नहीं कर सकते। इन सुपर कंप्यूटर का काम सामान्य तौर पर वैज्ञानिक और अनुसंधान कार्यो में किया जाता है। इसके अतिरिक्त खगोलीय घटानाओं, प्राकृतिक घटनाओं की जानकारी का पता लगाने के लिए भी इनका इस्तेमाल किया जाता है।
इन जगहों पर स्थापित होंगे नए सुपर कंप्यूटर
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन 3 परम रुद्र सुपर कंप्यूटर्स को भारत को समर्पित किया है उन्हें कुल 130 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इन कंप्यूटर को पुणे, दिल्ली और कोलकाता में लगाया जाएगा। परम रुद्र कंप्यूटर को पुणे में मीटर रेडियो टेलीस्कोप (GMRT) की सर्विस के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। यह खगोलीय घटनाओं की खोज पर अध्ययन करेगा। दूसरे परम रुद्र कंप्यूटर का दिल्ली में इंटर यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर में इसका उपयोग पदार्थ विज्ञान और परमाणु भौतिकी के क्षेत्र में जानकारी हासिल करने के लिए किया जाएगा।
https://www.google.com/url?sa=i&url=https%3A%2F%2Fwww.youtube.com%2Fwatch%3Fv%3DnMSVTGP2dsA&psig=AOvVaw0-LxwLJtB8W1sluKS4wAj-&ust=1727488533023000&source=images&cd=vfe&opi=89978449&ved=0CBIQjRxqFwoTCKjT8IuE4ogDFQAAAAAdAAAAABAE
3 रुद्र सुपरकंप्यूटर बनाने में 3 करोड़ रुपये का खर्च, क्या है खासियत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जिस तीन परम रुद्र सुपरकंप्यूटर को राष्ट्र को समर्पित किया, उसे बनाने में 130 करोड़ रुपये का खर्च आया है. सुपरकंप्यूटिंग प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप तीन परम रुद्र सुपरकंप्यूटर तैयार किए गए हैं. नयी उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणालियों को ‘अर्का’ और ‘अरुणिका’ नाम दिया गया है, जो सूर्य से उनके संबंध को दर्शाता है. ये उच्च-रिजॉल्यूशन मॉडल उष्णकटिबंधीय चक्रवातों, भारी वर्षा, गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि, लू, सूखा और अन्य महत्वपूर्ण मौसम संबंधी घटनाओं की सटीक भविष्यवाणियों और ‘लीड टाइम’ को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएंगे.
पीएम मोदी ने कहा, आज भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि का दिन
सुपर कंप्यूटर लॉन्च करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज विज्ञान और प्रौद्योगिकी की दुनिया में भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि का दिन है. आज का दिन इस बात का भी प्रतिबिंब है कि 21वीं सदी का भारत किस तरह विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ रहा है. हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने 3 परम रुद्र सुपर कंप्यूटर बनाए हैं. ये 3 सुपर कंप्यूटर दिल्ली, पुणे और कोलकाता में लगाए गए हैं. आज ही ‘अर्का’ और ‘अरुणिका’ 2 हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सिस्टम का उद्घाटन भी किया गया है. इस अवसर पर मैं देश के वैज्ञानिक समुदाय, इंजीनियरों और सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.
पीएम मोदी ने किया था ट्वीट
सुपर कंप्यूटर लॉन्च करने से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट डाला था और बताया था कि वो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुपर कंप्यूटर का उद्घाटन करने वाले हैं. साथ ही उन्होंने युवाओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह भी किया था.